
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया आज, जानें पूजन और खरीदारी का शुभ मुहूर्त और उपाय
AajTak
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया का त्योहार आज मनाया जा रहा है. अक्षय तृतीया को 'अखा तीज' भी कहा जाता है. इस दिन सूर्य और चन्द्रमा दोनों उच्च राशि में स्थित होते हैं. इसलिए इस दिन सोना खरीदना या नई चीजों में निवेश करना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि.
Akshaya Tritiya 2023: हिंदू धर्म में वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को विशेष महत्व बताया गया है. क्योंकि इस तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है. इस बार अक्षय तृतीया का त्योहार 22 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ एवं धार्मिक कार्यों के अक्षय फल मिलते हैं. इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि वृषभ में होते हैं, इसलिए दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है. अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षय ना हो. माना जाता है कि इस तिथि को किए हुए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता है.
ऐसी मान्यता है कि इस दिन परशुराम, नर-नारायण, हयग्रीव का अवतार हुआ था. इसी दिन से बद्रीनाथ के कपाट भी खुलते हैं और इसी दिन वृंदावन में भगवान बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते हैं. अक्षय तृतीया पर मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी की जाती है. इस दिन सोना खरीदना सबसे शुभ होता है. इससे धन की प्राप्ति भी होती है और दान का अक्षय बना रहता है. ये साल का स्वयंसिद्धि मुहूर्त है. इस दिन बिनी किसी शुभ मुहूर्त के शुभ काम हो सकते हैं.
अक्षय तृतीया पर ग्रहों का संयोग
अक्षय तृतीया पर 125 सालों बाद आज पंचग्रही योग भी बनने जा रहा है. मेष राशि में 5 ग्रह सूर्य, गुरु, बुध, राहु और यूरेनस पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे. जबकि, इस दिन चंद्रमा और शुक्र दोनों वृष राशि में होकर बेहद शुभ फलदायी स्थिति में होंगे. ये शुभ संयोग कई राशियों के लिए अच्छा साबित होगा.
अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat)
अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023, शनिवार यानी आज मनाई जा रही है. अक्षय तृतीया की तिथि 22 अप्रैल यानी आज सुबह 07 बजकर 49 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन 23 अप्रैल यानी कल सुबह 07 बजकर 47 मिनच पर हो रहा है. अक्षय तृतीया का पूजन मुहूर्त आज सुबह 07 बजकर 49 से दोपहर 12 बजकर 20 तक रहेगा. पूजा की कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट होगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











