
Akshaya Tritiya 2022 Muhurat & Mantra: आज अक्षय तृतीया का त्योहार, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त, मंत्र और खास योग
AajTak
Akshaya Tritiya 2022 Muhurat & Mantra: अक्षय तृतीया 2022 का यह बेहद ही शुभ और पावन पर्व वैशाख के महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व हिन्दू धर्म में विश्वास रखने वालों के लिए बेहद ही शुभ और महत्वपूर्ण दिन होता है. अक्षय शब्द का अर्थ होता है ‘जिसका कभी क्षय न हो या जिसका कभी नाश न हो’.
Akshaya Tritiya 2022 Muhurat & Mantra: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व होता है. अक्षय तृतीया का त्योहार वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. अक्षय तृतीया को आखातीज या अक्षय तीज के नाम से भी जाना जाता है. इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार आज यानी 3 मई 2022 को मनाया जा रहा है. अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. ऐसे में आइए जानते हैं अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त, खरीदारी का सही समय और मत्रों के बारे में -
अक्षय तृतीया मुहूर्त (Akshaya Tritiya Shubh Muhurat)
अक्षय तृतीया मंगलवार, मई 3, 2022 को अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक अवधि - 06 घण्टे 27 मिनट्स तृतीया तिथि प्रारम्भ - मई 03, 2022 को सुबह 5 बजकर 18 मिनट से शुरू तृतीया तिथि समाप्त - मई 04, 2022 को सुबह 07 बजकर 32 मिनट पर खत्म
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya Shopping Muhurat)
अक्षय तृतीया सोने की खरीदारी मंगलवार, मई 3, 2022 को
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय - 3 मई 2022 सुबह 05 बजकर 59 मिनट से लेकर 4 मई 2022 सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











