
Akhuratha Sankashti Chaturthi 2022: आज है अखुरथ संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
AajTak
Akhuratha Sankashti Chaturthi 2022: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 11 दिसंबर यानी आज मनाई जा रही है. इस दिन व्यक्ति अपने दुःखों से छुटकारा पाने के लिए गणपति की अराधना करता है. पुराणों के अनुसार, अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन गौरी पुत्र गणेश की पूजा करना बहुत फलदायी होता है. इस दिन लोग सूर्योदय के समय से लेकर चन्द्रमा उदय होने के समय तक उपवास रखते हैं. संकष्टी चतुर्थी को पूरे विधि-विधान से गणपति की पूजा-पाठ की जाती है.
Akhuratha Sankashti Chaturthi 2022: संकष्टी चतुर्थी हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध त्यौहार है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. भगवान गणेश को अन्य सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है. इन्हें बुद्धि, बल और विवेक का देवता का दर्जा प्राप्त है. भगवान गणेश अपने भक्तों की सभी परेशानियों और विघ्नों को हर लेते हैं इसीलिए इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है. इस बार अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 11 दिसंबर 2022 यानी आज मनाई जा रही है. आइए जानते हैं कि अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि के बारे में.
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Akhuratha Sankashti Chaturthi 2022 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 11 दिसंबर 2022 यानी आज शाम 4 बजकर 14 मिनट से शुरू होगी. इसका समापन 12 दिसंबर 2022 को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा. बता दें कि चतुर्थी तिथि के दिन चंद्र देव की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है.
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि (Akhuratha Sankashti Chaturthi 2022 Pujan Vidhi)
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें और फिर सबसे पहले सूर्य देव को जल चढ़ाएं. एक चौकी या घर के पूजा मंदिर में ही लाल वस्त्र बिछाकर कलश स्थापना करें. भगवान गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापना करें, और उन्हें जल अर्पित कर हल्दी-कुमकुम का तिलक करें और पीले वस्त्र अर्पित करें. गणपति जी को पीले फूल बेहद प्रिय हैं. इसलिए उन्हें पीले फूलों की माला और दूर्वा भी अर्पित करें. भगवान गणेश को पूजा में एक मोदक और मिठाइयों का भोग अर्पित करें. गणेश वंदना से शुरुआत कर अपनी पूजा शुरू करें और आरती के साथ संपन्न करें. शाम के समय फिर से गणेश जी की पूजा करें और चन्द्रमा को अर्घ्य दें.
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन भूलकर न करें ये काम (Akhuratha Sankashti Chaturthi 2022 Dos and Donts)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










