
Ajay Maken arrives at Jahangirpuri: जहांगीरपुरी पहुंचे कांग्रेस नेता, MCD की कार्रवाई को बताया गरीबों पर वार
AajTak
राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमणों के खिलाफ एमसीडी की 'बुलडोजर वाली कार्रवाई' के बाद सियासत गर्मा गई है. बुधवार को किए गए इस एक्शन के दूसरे दिन गुरुवार को कांग्रेस का डेलीगेशन जहांगीरपुरी पहुंचा. कांग्रेस नेता अजय माकन ने इस दौरान बीजेपी से लेकर आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए. उनके मुताबिक, जानबूझकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. अजय माकन ने कहा कि मैं पूर्व शहरी विकास मंत्री रहा हूं, मैं कह रहा यह कार्रवाई गलत है. आगे उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई दरअसल गरीब लोगों पर वार है. और क्या बोले कांग्रेस नेता, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











