
Aja Ekadashi 2023: भाद्रपद मास की अजा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और सावधानियां
AajTak
Aja Ekadashi 2023: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भादो मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को अजा एकादशी कहा जाता है. इस साल अजा एकादशी का व्रत 10 सितंबर यानी आज मनाई जा रही है. इस दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है. इस दिन व्रत रखने और पूजा पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.
Aja Ekadashi 2023: एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है और सभी व्रतों में एकादशी का व्रत सबसे बड़ा माना जाता है. माना जाता है कि एकादशी का व्रत व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव भी डालता है. अजा एकादशी इस बार 10 सितंबर यानी आज रखा जा रहा है. अजा एकादशी पर स्नान और दान विशेष महत्व माना जाता है. यह एकादशी भगवान विष्णु की सबसे प्रिय एकादशी मानी जाती है.
अजा एकादशी की महिमा (Aja Ekadashi Significance)
हिंदू पंचांग के अनुसार, अजा एकादशी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है. अजा एकादशी की जानकारी भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को दी थी. इस दिन व्रत रखकर विधि विधान से पूजा पाठ करने पर व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्ति पा सकता है और मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है. इसलिए इस दिन व्रत रखकर विधि विधान के साथ पूजा पाठ करने का खास महत्व हैं. अजा एकादशी शुभ मुहूर्त (Aja Ekadashi Shubh Muhurat)
एकादशी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 09 यानी कल शाम 07:17 पर हो चुकी है एकादशी तिथि समाप्त - सितम्बर 10 यानी आज रात 09:28 पर होगा
अजा एकादशी की पारण 11 सितंबर यानी कल होगा. जिसका समय सुबह 6 बजकर 4 मिनट से लेकर 8 बजकर 33 मिनट तक होगा.
अजा एकादशी शुभ संयोग

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










