
AIS App: टैक्सपेयर के लिए गुड न्यूज, इस ऐप से कर पाएंगे TDS समेत ये बड़े काम!
AajTak
AIS App For Taxpayers: एआईएस एप के जरिए टैक्सपेयर्स 46 तरह के लेन-देन की जानकारियां अपने मोबाइल फोन पर पा सकते हैं. इसके अलावा इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करना भी इससे आसान हो जाएगा.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने देश के टैक्सपेयर्स को बड़ा सुविधा दी है. इसके तहत AIS For Taxpayers एप लॉन्च किया गया है. इसकी मदद से करदाता एनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) या टैक्सपेयर इन्फॉर्मेशन समरी (TIS) में उपलब्ध जानकारी को आसानी से अपने फोन पर देख सकेंगे. ये मोबाइल एप्लिकेशन Google Play और App Store से फ्री में डाउनलोड की जा सकती है.
एक क्लिक में मिलेंगी कई जानकारियां आयकर विभाग की ओर से लॉन्च किए गए इस एप की मदद से टेक्सपेयर्स सोर्स पर टैक्स कटौती (TDS), सोर्स पर टैक्स कलेक्शन (TCS), इंटरेस्ट, डिविडेंड, शेयर लेन-देन, टैक्स भुगतान, आयकर रिफंड और अन्य जानकारी यानी GST डाटा समेत अन्य जानकारियां अपने मोबाइल फोन पर ही देख सकते हैं. इसके अलावा इसमें उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारियों पर अपनी प्रतिक्रिया देने का ऑप्शन भी टैक्सपेयर्स को दिया गया है.
AIS एप का इस्तेमाल बेहद आसान इस App के जरिए टैक्सपेयर्स के कई काम आसान हो जाएंगे. इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. गूगल प्ले स्टोर या फिर एप स्टोर से इनकम टैक्स विभाग की इस मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद आप इसमें अपने पैन डिटेल डालकर खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
AIS एप पर रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
46 तरह के लेन-देन की जानकारी AIS App के जरिए टैक्सपेयर्स 46 तरह के लेन-देन की जानकारियां अपने मोबाइल फोन पर पा सकते हैं. इसके अलावा इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करना भी इससे आसान हो जाएगा. इसपर उपलब्ध जानकारियों के जरिए टैक्सपेयर आईटीआर दाखिल करते समय होने वाली गलतियों से बच सकते हैं.
AIS-TIS को ऐसे समझें Taxpayers को जिन माध्यमों से किसी वित्त वर्ष के दौरान कमाई हुई है, उसका पूरा लेखा-जोखा एआईएस (AIS) में रहता है. इसे बीते साल 2022 में पेश किया गया था. इनमें सैलेरी, सेविंग अकाउंट से ब्याज के रूप में हुई कमाई, रेकरिंग और फिक्स्ड डिपॉजिट से इनकम, शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश और बेचने से मिले रकम का पूरा ब्योरा होता है. इसके अलावा TIS की शुरुआत ITR Filing को आसान बनाने के लिए की गई थी. इसमें टैक्सपेयर्स को उसके कुल टैक्सेबल इनकम की पूरी जानकारी मिल जाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










