
Airtel vs Jio vs Vi: 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला किसका प्रीपेड प्लान है बेस्ट
AajTak
Airtel, Jio और Vi कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर करते हैं. इसमें अनलिमिटेड कॉल के साथ, डेटा और SMS के बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं. कई लोग महीने के रिचार्ज को अच्छा मानते हैं और इसमें बेस्ट प्लान सर्च करते हैं.
Airtel, Jio और Vi कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर करते हैं. इसमें अनलिमिटेड कॉल के साथ, डेटा और SMS के बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं. कई लोग महीने के रिचार्ज को अच्छा मानते हैं और इसमें बेस्ट प्लान सर्च करते हैं. टेलीकॉम कंपनियां 28 दिन की वैलिडिटी वाले कई प्लान्स ऑफर करती है. इसमें रोज 1GB, 1.5GB, 2GB और 3GB डेटा तक दिया जाता है. इन प्लान्स के साथ अनमिलिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं. यहां आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले कुछ प्लान्स के बारे में बता रहे हैं. Vi और Airtel का 219 रुपये वाला प्रीपेड प्लान डेली 1GB डेटा देता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के साथ टेलीकॉम स्पेसिफिक स्ट्रीमिंग सर्विस का भी एक्सेस दिया जाता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










