
Airtel ने अब इस शहर में शुरू किया 5G ट्रायल, डाउनलोड स्पीड के मामले में अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा
AajTak
Airtel ने 5G नेटवर्क ट्रायल सोमवार को मुंबई में किया. 5G नेटवर्क ट्रायल Airtel ने Nokia के 5G गियर की मदद से शहर के Phoenix Mall में किया. एक वीडियो में Airtel 5G नेटवर्क ट्रायल की स्पीड को दिखाया गया है. इस ट्रायल में 1.2Gbps की स्पीड मिली है.
Airtel ने 5G नेटवर्क ट्रायल सोमवार को मुंबई में किया. 5G नेटवर्क ट्रायल Airtel ने Nokia के 5G गियर की मदद से शहर के Phoenix Mall में किया. एक वीडियो में Airtel 5G नेटवर्क ट्रायल की स्पीड को दिखाया गया है. इस ट्रायल में 1.2Gbps की स्पीड मिली है. Airtel 5G नेटवर्क ट्रायल में 1.2Gbps की स्पीड अल्ट्रा लो लेटेंसी पर मिली. इसमें अपलोड स्पीड 850Mbps के पास गई. इस स्पीड को अचीव करने के बाद Airtel ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. पिछले ट्रायल में Airtel 5G की स्पीड 1Gbps तक गई थी. ये ट्रायल गुरुग्राम के साइबर सिटी हब एरिया में किया गया था. इसको लेकर ET Telecom ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट में सोर्स का हवाला दिया गया है. इसमें बताया गया है ऐसा ही ट्रायल जल्द कोलकाता में शुरू कंपनी करेगी. इस साल जनवरी में Airtel पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया जिसने 5G सर्विस को कॉमर्शियल नेटवर्क पर लाइव डेमोंस्ट्रेट किया था.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










