
Airtel के शेयर ने आज किया कमाल... बनाया रिकॉर्ड, जानिए कब हुई थी कंपनी की शुरुआत!
AajTak
Airtel Stock Record High: पिछले एक दशक में भारती एयरटेल के शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की गई है. हालांकि इस दौरान कंपनी को रिलायंस जियो से तगड़ा मुकाबला भी मिला. पिछले 5 साल में एयरटेल के शेयर ने दमदार 244 फीसदी का रिटर्न दिया है.
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी (Telecom Company) एयरटेल (Airtel) के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखी गई. कारोबार के अंत में Airtel के शेयर 3.04% चढ़कर 1934 रुपये पर बंद हुआ, यह कंपनी का ऑलटाइम हाई प्राइस भी है, हालांकि कारोबार के दौरान शेयर 1949 रुपये तक गया. एयरटेल के शेयरों ने पिछले 10 वर्षों में निवेशकों को दमदार रिटर्न दिया है.
खासकर पिछले एक दशक में भारती एयरटेल के शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की गई है. हालांकि इस दौरान कंपनी को रिलायंस जियो से तगड़ा मुकाबला मिला. टेलिकॉम सेक्टर में जियो की एंट्री और कम लागत वाले डेटा प्लान का असर भारती एयरटेल के कारोबार पर भी पड़ा. इस अवधि में एयरटेल के शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया. लेकिन कंपनी ने रणनीति के तहत 4G बुनियादी ढांचे में भारी निवेश किया, जिससे इसका कर्ज भी बढ़ गया. इन चुनौतियों के बावजूद एयरटेल ने अपने ग्राहक आधार को बनाए रखा और इसके शेयर पर उसका असर दिखने लगा. साल 2018 में एयरटेल के शेयर की कीमत ₹400–500 के आसपास थी.
साल दर साल एयरटेल के शेयरों में तेजी
साल 2019 से 2022 तक की अवधि में एयरटेल के शेयरों में उल्लेखनीय सुधार देखा गया. कंपनी ने राइट्स इश्यू के माध्यम से भारी पूंजी जुटाई और स्पेक्ट्रम देय राशि का समयपूर्व भुगतान करके कर्ज कम किया, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा. यही नहीं, कोरोना काल के दौरान डेटा की डिमांड बढ़ने से कंपनी के कारोबार को बल मिला. साल 2020 में एयरटेल के शेयर का दाम 500 से 600 रुपये तक पहुंच गया, साल 2022 तक शेयर की कीमत 700 से 800 रुपये पहुंच गई.
पिछले तीन वर्षों में एयरटेल के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई. क्योंकि 5G रोलआउट और डेटा डिमांड में तेजी ने कंपनी की स्थिति को और मजबूत किया. 2023 में शेयर की कीमत बढ़कर 800 रुपये तक पहुंच गई और जिसके बाद साल 2024 में कंपनी ने अपने डिजिटल और क्लाउड सेवाओं पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे शेयर की कीमत बढ़कर 1200 रुपये से पार निकल गई.
पिछले एक साल में इस लॉर्ज कैप कंपनी ने करीब 40 फीसदी रिटर्न दिया है. जबकि पिछले 5 साल में दमदार 244 फीसदी का रिटर्न मिला है, यानी अगर किसी ने 5 साल पहले एयरटेल के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उसका निवेश अब बढ़कर करीब 3.44 लाख रुपये हो गया होगा. शेयर ने पिछले 6 महीने में ही 22 फीसदी रिटर्न बनाकर दिया है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










