
Airtel के इन प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री मिल रहा है 4GB का डेटा कूपन, ऐसे लें ऑफर का फायदा
AajTak
Airtel ने हाल ही में अपने Prepaid Plans को महंगा किया था. अब ये कस्टमर्स को कुछ राहत देने के लिए ज्यादा Data ऑफर कर रहा है.
Airtel ने हाल ही में अपने Prepaid Plans को महंगा किया था. अब ये कस्टमर्स को कुछ राहत देने के लिए ज्यादा Data ऑफर कर रहा है. Airtel अपने तीन prepaid recharge plans के साथ 4GB डेटा कूपन्स फ्री दे रहा है. इसके अलावा ये एक प्लान के साथ 2GB data कूपन भी दे रहा है.
कंपनी 4GB फ्री कूपन 699 रुपये, 479 रुपये और 549 रुपये वाले प्लान्स के साथ दे रही है. ये कूपन्स कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हैं. Airtel ने ये ऑफर Airtel App यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव लॉन्च किया है.
इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको ऐप ओपन करके इन प्लान्स के साथ रिचार्ज करना होगा. Airtel का 479 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड कॉल और रोज 100 SMS के साथ आता है. इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है. इसमें डेली 1.5GB डेटा दिया जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











