
Airtel का बंपर ऑफर, 149 रुपये में 15 OTT प्लेटफॉर्म का मजा, जानिए प्रीमियम प्लान की डिटेल
AajTak
Airtel Xstream Premium: एयरटेल कई तरह के प्लान ऑफर करता है. ऐसा ही एक प्लान है एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, जिसमें यूजर्स को 15 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस और 10,500 से ज्यादा मूवीज मिलती हैं. आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल्स.
Netflix, Amazon Prime Video और दूसरे प्लेटफॉर्म्स के लिए आपको सब्सक्रिप्शन खरीदना होता है. क्या हो अगर किसी एक ही रिचार्ज में आपको कई सारे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिल जाए? कई कंपनियां इस तरह के रिचार्ज प्लान ऑफर करती है, लेकिन अफोर्डेबल प्लान बहुत ही कम हैं.
ऐसा ही एक प्लान Airtel Xstream Premium ऑफर करता है. इस प्लान में यूजर्स को बेहद मामूली कीमत में 10 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है. आइए जानते हैं Airtel Xstream Premium प्लान की पूरी डिटेल.
एयरटेल ने इस सर्विस को इस साल फरवरी में लॉन्च किया है. इसे आप स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और टीवी पर एक्सेस कर सकते हैं. यह प्लेटफॉर्म इसलिए भी खास है क्योंकि इस पर आपको कई OTT का कंटेंट सिर्फ एक सब्सक्रिप्शन पर मिलता है. Airtel Xstream Premium में आपको 10,500 से ज्यादा मूवी का एक्सेस मिलेगा.
Airtel Xstream Premium प्लान में यूजर्स को 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट और 10,500 से ज्यादा मूवीज का एक्सेस मिलेगा. इस पर आप Sony LIV, Eros Now, Lionsgate Play, Hoichoi, Manorama Max, Shemaroo, Ultra, Hungama Play, EPICon, Docubay, Divo TV, Klikk, Nammaflix, Dollywood, Shorts TV देख सकते हैं.
Airtel Xstream Premium प्लान की शुरुआत 149 रुपये से होती है. एक महीने के लिए कंपनी 149 रुपये में सब्सक्रिप्शन दे रही है. वहीं इसका 12 महीनों का सब्सक्रिप्शन 1499 रुपये में मिल रहा है. यह सर्विस एयरटेल यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव है. यानी सभी यूजर्स इसका फायदा नहीं उठा सकेंगे.
बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को Amazon Prime या Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं मिलता है. एयरटेल कई दूसरे प्लान्स जरूर ऑफर करता है, जिसमें आपको इन प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है. हालांकि, इसमें से ज्यादातर कंपनी के टेलीकॉम रिचार्ज प्लान हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










