
Aircraft Crash: महाराष्ट्र के पुणे में ट्रेनिंग के दौरान एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया, जिसमें एक ट्रेनी पायलट और एक इंस्ट्रक्टर सवार था. राहत की बात ये है कि प्लेन में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं.
महाराष्ट्र के पुणे में एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया, जिसमें एक ट्रेनी पायलट और एक इंस्ट्रक्टर सवार था. राहत की बात ये है कि प्लेन में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रेड बर्ड एकेडमी टेक्नैम के एक एयरक्राफ्ट को पुणे के बारामती एयरफील्ड के पास इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी है.
DGCA के मुताबिक, पुणे की रेड बर्ड एकेडमी टेक्नैम के एक एयरक्राफ्ट को इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी. यह जगह बारामती एयरफील्ड से 2 मील उत्तर में है. इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी दोनों सुरक्षित हैं. आगे की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, दोनों पायलटों को कई चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, एक प्राइवेट विमानन अकादमी का एक ट्रेनिंग प्लेन रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें सवार दोनों पायलट घायल हो गए.
पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, प्लेन सुबह करीब आठ बजे बारामती तालुका के गोजुबावी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बारामती पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, "रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी का एक प्रशिक्षण विमान गोजुबावी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में एक ट्रेनिंग ले रहा पायलट और एक ट्रेनर पायलट घायल हो गए. दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है."
उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चला है। हम घटना की जांच कर रहे हैं. चार दिनों में निजी विमानन अकादमी के विमान से जुड़ी यह दूसरी घटना है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







