
Air India की 11 उड़ानें रद्द, इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट का भारत के कई राज्यों में असर
AajTak
इथियोपिया के हायली गुब्बी ज्वालामुखी से उठी राख की परत सोमवार रात दिल्ली पहुंच गई, जिससे उड़ान संचालन पर बड़ा असर पड़ा. एयर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं. 10,000 साल बाद हुए इस ज्वालामुखी विस्फोट के बाद राख का गुबार तेजी से पश्चिम भारत की ओर बढ़ा, जिससे यात्री सेवाओं में बाधा आई.
इथियोपिया के हायली गुब्बी ज्वालामुखी से उठी विशाल राख की परत दिल्ली पहुंच गई, जिसके बाद राजधानी सहित कई शहरों में हवाई सेवाओं पर सीधा असर देखने को मिला. एयर इंडिया ने एहतियाती कदम उठाते हुए कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं. एयरलाइन ने कहा कि यह निर्णय यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
हवामान विशेषज्ञों का कहना है कि यह राख का गुबार रविवार को ज्वालामुखी में हुए तेज विस्फोट के बाद हवा में उठा और करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लाल सागर पार करते हुए उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ गया. करीब 10,000 साल बाद पहली बार सक्रिय हुए इस ज्वालामुखी ने बड़ी मात्रा में राख और सल्फर डाइऑक्साइड को वायुमंडल में छोड़ा, जिसका असर अब कई देशों में दिख रहा है.
इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट पर तमाम अपडेट्स यहां देखें
एयर इंडिया ने बयान में कहा कि जिन विमानों ने ज्वालामुखी विस्फोट के बाद प्रभावित क्षेत्रों के ऊपर से उड़ान भरी थी, उन पर विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है. इसी वजह से कई उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया गया है. एयरलाइन ने यह भी बताया कि प्रभावित यात्रियों को नेटवर्क पर मौजूद ग्राउंड टीम लगातार अपडेट दे रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें होटल व्यवस्था और वैकल्पिक यात्रा विकल्प मुहैया कराए जा रहे हैं.
25 नवंबर की रद्द रद्द उड़ानें
AI 2822 – चेन्नई → मुंबई

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









