
Air India का जबरदस्त ऑफर, 1705 रुपये में करें हवाई सफर, शुरू है टिकटों की बुकिंग
AajTak
Air India Ticket Sale: एयर इंडिया एयरलाइन रिपब्लिक डे के अवसर जोरदार ऑफर लेकर आई है. इसके तहत आप सस्ती दरों पर टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं. देश के कुल 49 शहरों के लिए इस ऑपर के तहत टिकटों की बुकिंग करने का मौका मिल रहा है.
अगर फरवरी के महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एयर इंडिया (Air India) सस्ते में टिकट बुक करने का मौका दे रही है. एयरलाइन टिकटों पर सेल लेकर आई है, जिसके तहत आप 1705 रुपये में टिकट की बुकिंग (Air Ticket Booking) कर सकते हैं. एयर इंडिया रिपब्लिक डे (Republic Day) के मौके पर ये सेल लेकर आई है, जिसके तहत सस्ते टिकट मिल रहे हैं. एयर इंडिया ने सेल की शुरुआत 21 जनवरी से कर दी है और ये 23 जनवरी तक चलेगी. यानी आपके पास अभी दो दिन का वक्त इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए है.
कब से कब तक के लिए बुकिंग
एयर इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, यात्री 21 जनवरी से 23 जनवरी 2023 के बीच 1 फरवरी से 30 सितंबर 2023 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. फ्लाई एयर इंडिया सेल (FLYAI SALE) के तहत टिकटों की बुकिंग पर उन्हें छूट मिलेगी. ये ऑफर सिर्फ डोमेस्टिक यात्रा के लिए है. एयरलाइन के मुताबिक, यह सेल एयर इंडिया के सभी सिटी ऑफिस, एयरपोर्ट ऑफिस, वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट के जरिए उपलब्ध होगी. इसके अलावा, किराए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे.
टिकटों की शुरुआती कीमत
ये ऑफर सिर्फ इकोनॉमी क्लास के टिकट पर उपलब्ध हैं और एक फरवरी से 30 सितंबर 2023 तक भारत के घरेलू नेटवर्क में यात्रा के लिए मान्य होंगे. एयर इंडिया के इस सेल के जरिए कुल 49 डेस्टिनेशन के लिए टिकटों की बुकिंग की जा सकती है. टिकटों की शुरुआती कीमत 1,705 रुपये है. टेक ओवर के बाद टाटा ग्रुप एयर इंडिया को नए तरीके से मार्केट में उतारने की कोशिश में जुटा है. एयरलाइन के फ्लीट में नए विमानों को जोड़ने पर टाटा ग्रुप काम कर रहा है.
पिछले साल हुई थी घर वापसी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










