
Air होस्टेस बनना चाहती थी युवती, टैटू हटवाने के दौरान जला हाथ; एक्सपर्ट बोले- अब प्लास्टिक सर्जरी भी मुश्किल
AajTak
Indore News: एक स्किन क्लीनिक पर गलत लेजर ट्रीटमेंट के आरोप लगाते हुए ईशा ने बताया कि वह हाथ पर बना टैटू हटवाने गई थी, लेकिन प्रक्रिया के बाद उसकी त्वचा बुरी तरह जल गई और बड़े-बड़े छाले पड़ गए.
एयर होस्टेस बनने का सपना देख रही एक युवती के साथ टैटू रिमूवल ट्रीटमेंट के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. युवती ईशा जायसवाल का आरोप है कि एक क्लीनिक पर गलत लेजर ट्रीटमेंट दिए जाने के कारण उसके हाथ की त्वचा बुरी तरह जल गई और गंभीर स्किन इंफेक्शन हो गया.
इस घटना के बाद युवती का एयर होस्टेस बनने का सपना खतरे में पड़ गया है, क्योंकि एविएशन इंडस्ट्री में साफ-सुथरी और निशानरहित त्वचा को महत्व दिया जाता है.
मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित पलासिया थाना इलाके का यह मामला है. यहां की रहने वाली ईशा जायसवाल एविएशन का कोर्स कर रही थीं. एविएशन कोर्स में टैटू पर आपत्ति जताए जाने के बाद ईशा टैटू हटवाने के लिए ओल्ड पलासिया स्थित प्योरशेडो क्लीनिक गईं. उनका आरोप है कि वहां दीपक नामक युवक, जो डॉक्टर नहीं था, उसने बिना विशेषज्ञता के उनका इलाज किया.
ईशा का कहना है कि दीपक ने खुद को डॉक्टर बताया और डॉ. जानवी जैन से भी उनकी बात करवाई. उन्होंने करीब 10 बार ट्रीटमेंट लिया, जिसके लिए मोटी रकम भी चुकाई. तीन महीने बाद भी सुधार नहीं हुआ, बल्कि हाथ की त्वचा जल गई और बड़े-बड़े छाले पड़ गए.
विशेषज्ञ बोले- अब प्लास्टिक सर्जरी भी मुश्किल एक त्वचा रोग विशेषज्ञ के अनुसार, गलत लेजर ट्रीटमेंट के कारण त्वचा को इतना नुकसान पहुंचा है कि टैटू के निशान हटाने के लिए अब प्लास्टिक सर्जरी का विकल्प भी शायद उपलब्ध न हो. इस गंभीर स्किन इंफेक्शन और निशान ने ईशा के करियर पर सवालिया निशान लगा दिया है.
क्लीनिक संचालक की सफाई क्लीनिक संचालक डॉ. जानवी जैन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ''मैंने सीएमएचओ और पुलिस को बयान दे दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता ईशा, क्लीनिक की पूर्व कर्मचारी शीतल शर्मा की रिश्तेदार है और जिस दीपक पर आरोप लग रहा है, वह ट्रेनिंग के लिए आया था. यह पुराना मामला है, जिसकी शिकायत अब की गई है.''

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









