
AIMIM दिल्ली चीफ शोएब जमई हिरासत में, भारत-पाक मैच के बाद होगी रिहाई; स्क्रीनिंग बाधित करने की दी थी धमकी
AajTak
भारत-पाकिस्तान के मैच की स्क्रीनिंग बाधित करने की धमकी देना AIMIM नेता शोएब जमई को भारी पड़ा है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. अब उनकी रिहाई मैच खत्म होने के बाद की जाएगी.
भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई में खेला जा रहा है. पहलगाम हमले के बाद यह पहली बार है कि दोनों मुल्कों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा हो. देशभर में कई राजनीतिक दलों ने बॉयकॉट करने की बात कही है. कांग्रेस, आरजेडी, समाजवादी पार्टी से लेकर एआईएमआईएम तक ने इसका विरोध किया और सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. एआईएमआईएम के दिल्ली प्रमुख शोएब जमई ने भी कार्यकर्ताओं से इस मैच के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करने को कहा था.
दिल्ली पुलिस ने मैच को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर उन्हें हिरासत में ले लिया है. मैच खत्म होने के बाद ही उनकी रिहाई की जाएगी. जामियानगर थाने में उन्हें रखा गया.
शोएब जमई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मैच को लेकर कई पोस्ट किए जिसमें भारत-पाकिस्तान मैच की स्क्रीनिंग बाधित करने की धमकी दी थी.
उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, 'AIMIM दिल्ली आज रात भारत बनाम पाकिस्तान मैच की किसी भी सार्वजनिक स्क्रीनिंग को बाधित कर सकती है. पहलगाम के शहीदों का मजाक बनाने के लिए भाजपा को शर्म आनी चाहिए. जंग और मैच एक साथ नहीं चलेगा.'
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7 बजे पुलिस शोएब जमई को थाने लेकर आई और वहीं उन्हें बैठा रखा गया. इस दौरान एआईएमआईएम समर्थक भी बड़ी संख्या में थाने के बाहर जुट गए. उनका कहना है कि पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष को बिना वजह हिरासत में लिया गया. थाने के बाहर खड़े समर्थक लगातार पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई. वहीं थाने के अंदर शोएब जमाई से पूछताछ की गई.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







