AILET 2024: एनएलयू दिल्ली ने स्थगित की एडमिट कार्ड की डेट, जानिए- अगली डेट
AajTak
AILET 2024: आधिकारिक वेबसाइट - nationallawuniversitydelhi.in के अनुसार हॉल टिकट अब 24 नवंबर को जारी किए जाएंगे. जानिए- कैसे कर पाएंगे चेक.
AILET 2024: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2024) के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख स्थगित कर दी है. आधिकारिक वेबसाइट - nationallawuniversitydelhi.in - के अनुसार हॉल टिकट अब 24 नवंबर को जारी किए जाएंगे. एक बार प्रवेश पत्र जारी होने के बाद, हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट - nationallawuniversitydelhi.in पर जारी किए जाएंगे.
AILET 2024 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं. स्टेप 2: 'announcements' लिंक पर क्लिक करने पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा. स्टेप 3: अब एक पीडीएफ खुलेगा, दिए गए लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 4: यहां क्रेडेंशियल्स का उपयोग करते हुए लॉग-इन करें. स्टेप 5: अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें.
बता दें कि परीक्षा की तारीख अभी तक नहीं बदली गई है और आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, AILET 2024 परीक्षा 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा बेंगलुरु, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोचीन, कटक, देहरादून, दिल्ली, गांधीनगर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, जम्मू, जोधपुर, कानपुर, कोलकाता, कोटा, लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम, शिमला, सिलीगुड़ी, वाराणसी और विशाखापत्तनम जैसे कई शहरों में आयोजित की जाएगी.
क्यों ली जाती है ये परीक्षा बीए एलएलबी (ऑनर्स) के पांच साल के कार्यक्रम के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (10 + 2 प्रणाली) या समकक्ष परीक्षा में 45 प्रतिशत अंक (एससी / एसटी/ दिव्यांग व्यक्ति) के मामले में 40 प्रतिशत) प्राप्त करने होते हैं. साल 2024 में कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा में आवेदन करने के पात्र हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








