
AIIMS INI CET Exam 2021: सुप्रीम कोर्ट का आदेश- अब 16 जून को नहीं होगी परीक्षा
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी स्थिति भले ही थोड़ी बेहतर हो गई हो, लेकिन कई राज्यों में हालात अभी भी ठीक नहीं है. कोर्ट ने कहा कि 16 जून को परीक्षा कराना उचित नहीं है क्योंकि कोरोना के चलते ये समय अभी सही नहीं है.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से 16 जून, 2021 को आयोजित होने वाली INI CET Exam 2021 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया. कोर्ट ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 16 जून को होने वाली इस परीक्षा एक महीने के लिए टालने का आदेश दिया है. दरअसल, गुरुवार को सुप्रीम में एम्स समेत देश के अन्य संस्थानों द्वारा 16 जून को आयोजित कराई जाने वाली INI CET परीक्षा को टालने की मांग पर सुनवाई हुई. 26 डॉक्टरों ने इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि अभी स्थिति भले ही थोड़ी बेहतर हो गई हो, लेकिन कई राज्यों में हालात अभी भी ठीक नहीं है. कोर्ट ने कहा कि 16 जून को परीक्षा कराना उचित नहीं है क्योंकि कोरोना के चलते ये समय अभी सही नहीं है. मौजूदा हालात को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एम्स INI CET परीक्षा 2021 एक महीने के लिए स्थगित करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा है कि एक महीने के बाद कभी भी परीक्षा ली जा सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के वकील से कहा कि आप इस मामले में निर्देश ले लें और जल्द बताएं कि क्या आप परीक्षा को एक महीने के लिए टाल सकते हैं?
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










