
AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम की मां का निधन, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
AajTak
AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम की मां पलानीअम्मल नचियार का खराब स्वास्थ्य के कारण शुक्रवार को थेनी के पेरियाकुलम में निधन हो गया. वह 95 वर्ष की थीं. उनका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था. तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हने पेरियाकुलम स्थित घर ले जाया गया.
AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम की मां पलानीअम्मल नचियार का खराब स्वास्थ्य के कारण शुक्रवार को थेनी के पेरियाकुलम में निधन हो गया. वह 95 वर्ष की थीं. शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि उन्हें बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था. तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हने पेरियाकुलम स्थित घर ले जाया गया.
पलानीस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बने रहेंगे AIADMK के महासचिव
तमिलनाडु की ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम AIADMK पार्टी की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची. SC से एडप्पादी पलानीस्वामी (EPS) खेमे को बड़ी राहत मिली है. सर्वोच्च अदालत ने पलानीस्वामी को पार्टी महासचिव के तौर पर काम जारी रखने की हरी झंडी दे दी है. इसे पालनिसामी के विरोधी ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
बता दें कि पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम के बीच पार्टी पर कब्जे को लेकर विवाद है. इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु हाईकोर्ट की डिविजन बेंच के फैसले को बरकरार रखा है. यानी ई पलानीस्वामी AIADMK के जनरल सेक्रेटरी बने रहेंगे. हाइकोर्ट की डिविजन बेंच ने ई पलनिस्वामी के पक्ष में फैसला सुनाया था. जिसको ओ पनीर सेल्वम ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.
दरअसल, पार्टी की सर्वोच्च नेता जयललिता के निधन के बाद से ही पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम के बीच विवाद चल रहा है. इससे पहले भी दोनों गुटों के बीच विवाद की खबरें सामने आ चुकी हैं. तमिलनाडु में इरोड पूर्व सीट पर उपचुनाव के लिए भी दोनों गुटों ने अपने अलग-अलग प्रत्याशी उतार दिए थे.
27 फरवरी को उपचुनाव के लिए वोटिंग पन्नीरसेल्वम (OPS) ने इरोड पूर्व उपचुनाव के लिए AIADMK उम्मीदवार के रूप में सेंथिल मुरुगन के नाम की घोषणा की थी. वहीं, पलानीस्वामी (EPS) खेमे ने भी केएस थेनारासु को चुनाव लड़ाने का फैसला किया था. इस सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







