
AI Impact Summit: गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने शोकेस किया चीनी रोबोट, जानिए क्या हैं फीचर्स और कीमत
AajTak
AI Impact Summit में एक रोबोट डॉग वायरल हो रहा है. इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी में शोकेस किया था, लेकिन ये असलियत में चीनी रोबोट है. आइए जानते हैं इस रोबोट डॉग की खासियत क्या है और क्या है इसकी कीमत.
India AI Impact Summit 2026 में इस बार टेक से ज्यादा एक रोबोट डॉग चर्चा में रहा. Summit के पवेलियन एरिया में दिखा एक चार पैरों वाला रोबोट अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
लोग इसे देखकर रुक गए, वीडियो बनाए और शेयर करने लगे. कुछ ही घंटों में यह रोबोट डॉग इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा. बाद में सामने आया कि यह रोबोट चीन की कंपनी Unitree Robotics का मॉडल है, जिसे Unitree Go2 कहा जाता है.
क्या है Unitree Go2 रोबोट डॉग
Unitree Go2 एक AI-पावर्ड रोबोट डॉग है. यह अपने आसपास के माहौल को समझ सकता है और खुद से चल सकता है. इसमें कैमरा और सेंसर लगे होते हैं, जिससे यह रास्ता पहचानता है और बाधाओं से बचते हुए आगे बढ़ता है.
यह भी पढ़ें: चीनी रोबो डॉग विवाद के बाद Galgotias University बाहर, AI Impact Summit में सरकार का कड़ा कदम
कंपनी की वेबसाइट पर Unitree Go2 रोबोट की कीमत 1600 डॉलर से 2800 डॉलर तक लिस्टेड. शिपिंग के साथ इसकी कीमत भारत में लघबग 6 लाख रुपये बैठती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









