
'AI हमारे जैसा नहीं...', हॉलीवुड के बड़े एक्टर्स हड़ताल पर क्यों? 63 साल बाद इतना बड़ा प्रदर्शन
AajTak
हॉलीवुड इंडस्ट्री पर इस वक्त संकट के बादल छाए हुए हैं. समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो हॉलीवुड के लेखक और अभिनेता एक ही समय पर 63 सालों के बाद पहली बार हड़ताल पर हैं. स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड, जो लगभग 160,000 कलाकारों को रिप्रेजेंट करता है, शुक्रवार को वे भी इसमें शामिल हो गए.
हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं और कई फिल्मों के सीक्वल, सिरीज और शोज की अगली कड़ियों का वेट कर रहे हैं, तो आपका ये इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है, बल्कि अभी जो हालात हैं, उनमें कहा नहीं जा सकता है कि कब तक वेट करना पड़े. हुआ यूं है कि हॉलीवुड इंडस्ट्री पर संकट के बादल छाए हैं. इंडस्ट्री के बड़े और मशहूर एक्टर्स ने हड़ताल की घोषणा कर दी है और उन्होंने राइटर्स के बाद इस हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है. इसमें सुपरस्टार सिलियन मर्फी, एमिली ब्लंट, फ्लोरेंस पुघ और तीन बार की ऑस्कर विजेता मेरिल स्ट्रीप भी शामिल हैं.
ये हड़ताल क्यों हो रही है और कैसे शुरू हुई?? तफसील से सारे सवालों के जवाब देते हैं.
क्या AI खत्म कर देगा लेखकों की नौकरियां? ऑर्टिफिशयल इंटेलीजेंस या चैट जीपीटी या फिर इनसे ही मिलते-जुलते तकनीकी शब्द. आपने शायद साल भर पहले से ही इन्हें बहुत अधिक सुना होगा. इन शब्दों के साथ आपने ये भी सुना होगा कि अब नौकरियां खतरे में हैं. सारा काम AI से ही हो जाएगा. इसका सबसे अधिक असर फोटोग्राफर्स, वीडियो मेकर और राइटर्स पर पड़ेगा. ये तीनों ही इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं. ये जो डर वाली बातें आपने सुन रखी हैं, ये डर असल में एग्जिस्ट करता है और मनोरंजन की दुनिया में अपना खून-पसीना एक रहे लोग ऐसी बातों से वाकई डरे हुए हैं. उनका यही डर हॉलीवुड में हो रखी हड़ताल की वजह है.
राइटर्स ने मांगी थी जॉब सिक्योरिटी सबसे पहले राइटर्स ने अपनी जॉब श्योरिटी और सिक्योरिटी मांगी थी. क्योंकि साफ-साफ शब्दों में ऐसी बातें सामने आ रही थीं कि अब स्क्रिप्ट AI से ही लिखवा ली जाएगी. इसके अलावा सैलरी, कमाई में हिस्सा, प्रॉफिट को लेकर भी एक्टर्स, राइटर्स और डाइरेक्टर्स को कुछ आपत्तियां, पहले इनके लिए मांग की गई और फिर जब सुनवाई नहीं हुई तो हड़ताल का झंडा बुलंद किया गया है.
कितनी बड़ी है हड़ताल और कौन-कौन हैं इसमें शामिल? जैसे हॉलीवुड फिल्में लाजवाब होती हैं, ठीक वैसे ही उनकी ये हड़ताल भी बड़ी, लाजवाब और रिकॉर्डतोड़ बन गई है. समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो हॉलीवुड के लेखक और अभिनेता एक ही समय पर 63 सालों के बाद पहली बार हड़ताल पर हैं. स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड, जो लगभग 160,000 कलाकारों को रिप्रेजेंट करता है, शुक्रवार को वे भी इसमें शामिल हो गए. इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बढ़ते श्रमिक संघर्ष के कारण पहले से ही बेरोजगार हजारों फिल्म और टीवी कर्मचारियों के लिए यह एक बड़ी आपदा है.
2 मई से ही हड़ताल पर हैं राइटर्स गिल्ड जबकि, राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका तो 2 मई से ही हड़ताल पर है और कई प्रमुख टीवी कार्यक्रमों तब से अब तक बंद करने पड़ गए हैं. जेन फोंडा, सुज़ैन सरंडन, रॉब लोव और मार्क रफालो उन लोकप्रिय सितारों में से हैं, जो पहले ही लेखकों के समर्थन में धरना दे चुके हैं और उनका पुरजोर समर्थन कर रहे हैं.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










