
AI से बदला गया 'रांझणा' का क्लाइमैक्स, धड़ल्ले से हो रहा वायरल, देखकर भड़के डायरेक्टर
AajTak
फिल्म 'रांझणा' को तमिल वर्जन को री-रिलीज किया गया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से 'रांझणा' के अंत को बदलकर उसे 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया. फिल्म के इस नए वर्जन में मरता हुआ कुंदन अपनी आंखें खोल लेता है और उठकर बैठ जाता है.
धनुष और सोनम कपूर स्टारर डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'रांझणा' एक बार फिर सिनेमाघरों में छा गई है. 2013 की इस हिट फिल्म को दर्शकों संग क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था. फिल्म की कहानी कुंदन नाम के शख्स की थी, जो जोया नाम की लड़की के प्यार में पड़ता. अपने प्यार को पूरा करने चक्कर में उसकी जिंदगी में कई तूफान खड़े होते है और अंत में उसका प्यार उसकी जान ले लेता है. हालांकि थिएटर्स में इन दिनों जो 'रांझणा' चल रही है उसमें बड़ा झोल है.
AI से बदली गई रांझणा की एंडिंग
फिल्म 'रांझणा' को तमिल वर्जन को री-रिलीज किया गया है. इसका नाम Ambikapathy है. इसके साथ ट्विस्ट ये है कि इसकी एंडिंग को एआई की मदद से बदला गया है. जी हां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से 'रांझणा' के अंत को बदलकर उसे 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया. फिल्म के इस नए वर्जन में मरता हुआ कुंदन अपनी आंखें खोल लेता है और उठकर बैठ जाता है. उसके दोस्त बिंदिया (स्वरा भास्कर) और मुरारी (जीशान अयूब) उसे देख खुश के आंसू बहा रहे हैं. फिल्म की एंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
नाराज हुए फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय
ये वीडियो पिक्चर के डायरेक्टर आनंद एल राय तक भी पहुंच गए हैं. ऐसे में आनंद ने फिल्म की एंडिंग को बदलने को लेकर नाराजगी जताई है. आनंद ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज एक एआई से बना रांझणा का वर्जन री-रिलीज किया गया है. इसमें कुंदन जिंदा हो जाता है. इसके अंत को डायरेक्टर, राइटर और फिल्म को खून, म्यूजिक, कविताओं और दर्द के साथ बनाने वाली फिल्म की मर्जी के बिना बदला गया है.'
इससे पहले एक और पोस्ट में आनंद ने लिखा था, 'पिछले तीन हफ्ते अजीब और बेहद परेशान करने वाले थे. फिल्म रांझणा का जन्म ख्याल, संघर्ष और क्रिएटिव रिस्क से हुआ था. इसे बिना जाने और बिना मर्जी के बदलकर दोबारा रिलीज होते देखना बर्बाद होने जैसा है. जो इस पूरी बात को सबसे खराब बनाता है वो ये है कि ये सब बहुत आराम से हो गया है.' आनंद एल राय का साथ फैंस भी दे रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि उन्हें इस बदले हुए वर्जन की जरूरत नहीं थी.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










