
AI समिट शर्टलैस प्रोटेस्ट: कांग्रेस के 10 में से 9 कार्यकर्ताओं को जमानत, कोर्ट ने एक को पुलिस कस्टडी में भेजा
ABP News
AI समिट मे प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से 9 को पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत दे दी है. इन सभी को 25 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली है.
AI समिट मे प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से 9 को पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत दे दी है. इन सभी को 25 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली है. वहीं एक अन्य आरोपी सिद्धार्थ अवधूत को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. इससे पहले गुरुवार (26 फरवरी) को गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था. 1 मार्च यानी आज इनकी कोर्ट में पेशी हुई.
इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को मिल चुकी जमानत
इससे पहले शनिवार (28 फरवरी) को इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को AI समिट प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत मिल चुकी है. कोर्ट ने दिल्ली कोर्ट की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें चिब की 7 दिन की रिमांड मांगी गई थी. चिब को कोर्ट ने 50 हजार के निची मुचलके पर बेल दी है. कोर्ट ने साथ ही यह भी शर्त लगाई है कि वह अपना पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स कोर्ट में जमा करवाएंगे.
AI समिट के दौरान हुआ था हंगामा













