
AI मॉडल्स की ट्रेनिंग में ना हो कॉपीराइट उल्लंघन, DNPA ने किया सरकार के कदम का समर्थन
AajTak
डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने केंद्र सरकार की AI और कॉपीराइट कानूनों के संबंध में रिव्यू करने की पहल का स्वागत किया है. DNPA ने बिना अनुमति के AI ट्रेनिंग और जनरेटिव AI एप्लिकेशन में कंटेंट के यूज को कॉपीराइट उल्लंघन बताया है. एसोसिएशन ने एक ऐसे रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की मांग की है जो कंटेंट क्रिएटर्स को उचित मुआवजा दिलाए और अधिकार सुनिश्चित करे.
AI के मिसयूज और संभावित कॉपीराइट उल्लंघन की बढ़ती चिंताओं के बीच, डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने केंद्र सरकार के कदम का स्वागत किया है. केंद्र सरकार ने AI और कॉपीराइट लॉ के कॉम्प्लेक्स संबंधों के रिव्यू की पहल की है. DNPA कई डिजिटल न्यूज मीडिया संस्थानों का एक संगठन है, जिसने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है.
DNPA ने कहा, 'डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स के कंटेंट को उनकी परमिशन के बिना AI ट्रेनिंग, जनरेटिव AI ऐप्लिकेशन, सर्च असिस्टेंस और जानकारी के लिए इस्तेमाल करना कॉपीराइट का उल्लंघन है. एसोसिएशन ऐसी व्यवस्था चाहता है, जो कंटेंट प्रोड्यूसर्स को सही मुआवजा दिलाने के साथ ही डिजिटल वर्ल्ड में उनके राइट्स को भी मान्यता दिलाए.'
सरकार का कोई भी कदम जो 'सही व्यवस्था सुनिश्चित करे', देश में डिजिटल न्यूज मीडिया की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है. केंद्र सरकार की इस पहल की अध्यक्षता मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तहत आने वाला DPIIT (डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड) करेगा. AI मौजूदा कॉपीराइट कानूनों के साथ कैसे जुड़ा है, इस पर DPIIT सभी स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक लेगा.
यह भी पढ़ें: Apple की नई तैयारी, Perplexity AI के साथ हो सकती है कंपनी की सबसे बड़ी डील
DNPA ने अपने स्टेटमेंट में इस बात पर जोर दिया है कि डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स के कंटेंट को उनकी परमिशन के बिना AI ट्रेनिंग और जनरेटिव AI ऐप्लिकेशन में यूज करना कॉपीराइट का उल्लंघन है. एसोसिएशन एक ऐसे रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की मांग करता है, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कंपनसेशन सुनिश्चित करे और डिजिटल एनवायरनमेंट में उनके अधिकार की रक्षा करे.
यह भी पढ़ें: Google का खास AI फीचर, अब सर्चिंग का बदल जाएगा तरीका

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










