AI ने छीनी नौकरी, तो प्रेमी जोड़ा बन गया 'बंटी-बबली'; सिलिकॉन सिटी की 15 लाख की चोरी का खुलासा
AajTak
Indore Police: प्रियांशु इंदौर की नामी कंपनी TCS में ग्राफिक डिजाइनर था. हाल ही में AI तकनीक के आने के कारण हुई छंटनी में उसकी नौकरी चली गई.
MP News: इंदौर की पॉश कॉलोनी सिलिकॉन सिटी में हुई 15 लाख रुपए की सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है. फिल्म 'बंटी-बबली' से प्रेरित होकर इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि शिक्षित युवा हैं जिनकी AI के चलते नौकरी चली गई और उन्होंने खर्चे पूरे करने के लिए चोरी को अंजाम दिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय प्रियांशु और अंजना के रूप में हुई है, जो मूलतः मंडला जिले के रहने वाले हैं.
इस चोरी का खुलासा करते हुए डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी प्रियांशु इंदौर में ही TCS कंपनी में ग्राफिक डिजाइनर था, लेकिन हाल ही में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के कारण हुई छंटनी में उसकी नौकरी चली गई थी.
वहीं, अंजना इंदौर में रहकर NEET की तैयारी कर रही है. आर्थिक तंगी और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों ने चोरी की योजना बनाई.
DCP लालचंदानी के मुताबिक, दोनों आरोपी कक्षा 6 से साथ पढ़ रहे हैं. वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने करीब एक हफ्ते तक सिलिकॉन सिटी स्थित 'श्री ज्वेलर्स' की रेकी की. वहीं, कुछ दिन पहले उन्होंने उसी दुकान से कुछ सामान खरीदा ताकि दुकान की व्यवस्था समझ सकें.
प्रियांशु और अंजना ने रेकी के लिए अपने साथ रहने वाले एक अन्य कपल की स्कूटर का उपयोग किया. जहां पुलिस को इसी स्कूटर के जरिए अहम सुराग मिला, जिसका पीछा करते हुए टीम आरोपियों के मंडला स्थित घर तक जा पहुंची.
इधर, दोनों आरोपियों ने दुकान से करीब 15 लाख रुपए के जेवर चोरी किए थे, जिन्हें वे इंदौर के सराफा बाजार में बेचने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें बच्चा समझकर खरीददारों ने सामान नहीं खरीदा और दोनों क्रिसमस मनाने मंडला निकल गए.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







