
AI ने किया कमाल, एक हफ्ते पहले ही बता दिया कब आएगा भूकंप, मिले 70% सटीक रिजल्ट
AajTak
AI Earthquake prediction tool: दुनियाभर में AI का इस्तेमाल और रोल दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं. लगभग हर सेक्टर में AI का इस्तेमाल किया जा रहा है. कुछ रिसर्चर्स ने इसका इस्तेमाल भूकंप का अनुमान लगाने में किया है. पिछले डेटा की मदद से ऐसे एक टूल को विकसित किया गया है, जो आने वाले भूकंप का अनुमान लगा पा रहा है. ये टूल लगभग 70 परसेंट सटीक जानकारी दे रहा है.
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स इस साल की शुरुआत से ही चर्चा में हैं. इंटरनेट, स्मार्टफोन के बाद अब AI ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. हाल में ही एक AI टूल ने भूकंप को लेकर लगभग 70 परसेंट सटीक अनुमान लगाया है. इस AI टूल का ट्रायल पिछले 7 महीनों से चीन में हो रहा है.
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास ने बताया कि साप्ताहिक फोरकास्ट में AI ने 200 मील या 320 किलोमीटर के रेंज में 14 भूकंप की जानकारी सफलतापूर्व दी थी. AI टूल ने इन भूकंप की तीव्रता की भी सटीक जानकारी दी थी.
हालांकि, ये AI टूल अभी परफेक्ट नहीं है. इसने एक भूकंप को मिस कर दिया, जबकि 8 की गलत जानकारी दी थी. इस AI टूल को रियल टाइम सीस्मिक डेटा के आधार पर स्टैटिक बंप डिटेक्ट करने के लिए ट्रेन किया गया है. रिसर्चर्स ने इन डेटा को पिछले भूकंप के पेयर किया था. रिसर्चर्स ने बताया कि ये टूल एक सिंपल मशीन लर्निंग मेथड को फॉलो करती है.
ये भी पढ़ें- Jack Ma की कंपनी ने लॉन्च किया AI मॉडल, चीन में तेजी हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस
इस स्टडी को सीस्मोलॉजी सोसाइटी ऑफ अमेरिका में छापा गया है. इस AI को भूकंप की फिजिक्स के आधार पर स्टैटिकल फीचर्स का एक सेट दिया गया. फिर इसे पिछले 5 साल के सीस्मिक रिकॉर्ड्स के डेटा बेस के आधार पर ट्रेन किया गया. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद AI टूल पृथ्वी की गड़गड़ाहट को सुनकर आने वाले भूकंप का अनुमान लगाता है.
हालांकि, ये अभी कन्फर्म नहीं है कि ये मैकेनिज्म दूसरी जगहों पर भी काम करेगा या नहीं. रिसर्चर्स को विश्वास है कि कैलिफोर्निया, इटली, जापान, ग्रीस, तुर्की और टेक्सास जैसी जगहें, जहां मजबूत सीस्मिक ट्रैकिंग नेटवर्क मौजूद है वहां AI बेहतर अनुमान लगा सकेगा. रिसर्चर्स का कहना है कि AI बेस्ड भूकंप फोरकास्टिंग एक बड़ी उपलब्धी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










