
AI को लेकर बड़ा बयान, 5 साल में इतने प्रतिशत लोगों की नौकरियां निगल लेगा, स्टूडेंट को दी ये सलाह
AajTak
AI की वजह से आने वाले 5 साल के दौरान एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन विनोद खोसला ने बताया है कि आने वाले 5 साल में AI की वजह से 80 परसेंट तक की नौकरियां खत्म हो सकती हैं. साथ ही स्टूडेंट के लिए कहा कि उनको अपने करियर को लेकर एक बार फिर से विचार करने की जरूरत है.
AI को लेकर दुनियाभर में चर्चा है और बहुत से लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में ये कई सेक्टर में एंटर करेगा. साथ ही यह कई लोगों की नौकरियां तक खत्म कर सकता है. इसको लेकर भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन विनोद खोसला ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि आने वाले 5 साल में AI की वजह से 80 परसेंट तक की नौकरियां खत्म हो सकती हैं.
अरबपति वेंचर कैपाटलिस्ट विनोद खोसला ने एक पॉडकास्ट के दौरान AI और उसके भविष्य को लेकर अपने विचार शेयर किए हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि स्टूडेंट को अपने करियर को लेकर एक बार दोबारा से सोचने की जरूरत है. यह बातचीत उन्होंने Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामथ से साथ ही. निखिल कामथ के डब्ल्यूटीएफ पॉडकास्ट के दौरान अपनी राय रखी.
5 साल के दौरान AI करीब 80 परसेंट नौकरियां कब्जा लेगा
निखिल कामथ ने बताया है कि आने वाले 5 साल के दौरान AI करीब मौजूदा समय की 80 परसेंट नौकरियों को टेकओवर कर लेगा. उन्होंने आगे बताया कि यह खतरनाक लग सकता है लेकिन आने वाले दिनों में ये टेक्नोलॉजी ऐसी नौकरियां भी जनरेट करेगी जिनकी अभी कल्पना कर पाना बहुत ही मुश्किल है.
यह भी पढ़ें: Amazon Sale शुरू, सस्ते में खरीद सकते हैं iPhone और दूसरे स्मार्टफोन
पहले भी दे चुके हैं AI को लेकर चेतावनी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











