
'AI का मतलब आत्मनिर्भर इंडिया होना चाहिए', बोले एक्सेंचर इंडिया के प्रमुख
AajTak
क्या AI दुनिया के लिए वरदान साबित होगा या फिर एक श्राप? ये सवाल बहुत से लोगों का होता है. वैसे तो इस सवाल के जबाव दुनिया भर में लोग अपने-अपने हिसाब से देते रहते हैं, लेकिन एक टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट से बेहतर इसका जवाब कौन देगा. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में भी AI पर चर्चा हुई. इस चर्चा में एनेक्सचर इंडिया के प्रमुख सौरभा कुमार साहू ने हिस्सा लिया है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दुनियाभर में चर्चा हो रही है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई में भी ये टॉपिक चर्चा में बना रहा. चर्चा सिर्फ AI के काम करने के तरीके और भविष्य पर ही नहीं, बल्कि इसे रेगुलराइज करने पर भी हुई है. AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर बातचीत में सौरभ कुमार साहू ने हिस्सा लिया.
सौरभ कुमार साहू एक्सेंचर के भारत बिजनेस प्रमुख और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उन्होंने कहा कि AI के क्षेत्र में भारत को आगे लाने के लिए हमें भारत में AI नहीं बल्कि भारत के लिए AI तैयार करना होगा.
इस चर्चा में साहू ने AI को आत्मनिर्भर भारत से जोड़ा. उन्होंने कहा हमारे लिए AI का मतलब आर्टिफिशिलय इंटेलिजेंस ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भर इंडिया भी होना चाहिए. सौरभ ने चर्चा की शुरुआत ही AI के इस्तेमाल को लेकर की. उन्होंने बताया कि हम कैसे इसका इस्तेमाल करते हैं, इसके रिजल्ट इस पर ही निर्भर करते हैं.
यह भी पढ़ें: India Today Conclave Mumbai 2024: बदलापुर एनकाउंटर से लेकर महाराष्ट्र चुनाव पर क्या बोले CM एकनाथ शिंदे
AI की शुरुआत से ही लोगों में एक डर बना हुआ है. डर जो हम कॉमिक्स में पढ़ते और Sci-Fi मूवीज में देखते आ रहे हैं कि एक दिन ऐसा AI आएगा, जो पूरी दुनिया पर कब्जा कर लेगा और इंसानों को गुलाम बना लेगा. इस सवाल पर सौरभ ने कहा कि AI कोई इंसान नहीं है. वो एक मशीन है जो इंसानों के कमांड और डेटा पर काम करती है.
वहीं ऑटोमेशन पर भी उन्होंने चर्चा की. सौरभ साहू ने कहा कि ऑटोमेशन हमारे बहुत से काम को आसान कर देता है. हां अभी ये परफेक्ट नहीं हुआ है. फ्यूचर फॉर्वर्ड की इस चर्चा में सौरभ ने बताया कि किस तरह से AI भारत को आगे ले जा सकता है और हमें नए मुकाम पर पहुंचा सकता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









