
AI का खौफनाक अवतार! महिलाओं की फोटो से कपड़े हटा रहे ऐप्स, खूब हो रहा प्रचार
AajTak
Deepfake Photos and Videos: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. इसका इस्तेमाल बड़ी संख्या में गलत कामों में भी किया जा रहा है. ऐसे ही AI का इस्तेमाल महिलाओं की फोटोज को एडिट करने में भी किया जा रहा है. इस तरह के ऐप्स की मदद से महिलाओं की नग्न तस्वीरें बनाई जा रही हैं और उन्हें प्रमोट किया जा रहा है. डीपफेक वीडियो में भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कई गलत कामों में शुरू हो चुका है. Graphika नाम की सोशल नेटवर्क एनालिसिस कंपनी ने इस बारे में एक रिपोर्ट पेश की है. रिपोर्ट की मानें, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए महिलाओं की नग्न तस्वीरें क्रिएट करने वाले ऐप्स और वेबसाइट्स की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है.
Graphika के मुताबिक, सितंबर महीने में 2.4 करोड़ यूजर्स ने इस तरह की वेबसाइट्स को विजिट किया है. इनमें से ज्यादातर 'न्यूडिफाई' सर्विसेस की मार्केटिंग के लिए पॉपुलर सोशल नेटवर्क्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस साल की शुरुआत से अब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह के लिंक्स के ऐड्स में 2400 परसेंट का इजाफा हुआ है.
इनका प्रचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit और X पर भी किया जा रहा है. ये सर्विसेस AI का इस्तेमाल तस्वीर को रिक्रिएट करने के लिए करती हैं, जिसमें किसी शख्स के कपड़ों को रिमूव किया जा सकता है. इनमें से बहुत सी सर्विसेस सिर्फ महिलाओं की फोटो पर काम करती हैं.
ये भी पढ़ें- Deepfake से फल-फूल रहा पोर्न बाजार, सिर्फ 40 रुपये में बन जाता है फेक वीडियो
इन ऐप्स की वजह से किसी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे प्लेटफॉर्म्स पर डिस्ट्रिब्यूट किया जा सकता है. ऐप्स AI की मदद से किसी का आपत्तिजनक वीडियो बनाने की क्षमता रखते हैं.
आसान भाषा में कहें, तो इनका इस्तेमाल डीपफेक पॉर्नोग्राफी में किया जाता है. इस तरह के वीडियो क्रिएट करने के लिए फोटोज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी उठाया जा सकता है और उन्हें गलत इरादे से डिस्ट्रिब्यूट किया जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










