
Afghanistan: UN ने किया मदद का ऐलान, कहा- सबसे बुरा समय झेल रहे अफगानी
Zee News
तालिबानी राज में अफगानिस्तानी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिये दुनिया को एकजुट होना पड़ेगा.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के लोगों के लिये संयुक्त राष्ट्र ने मदद की घोषणा की है. संकट से जूझ रहे अफगानी नागरिकों के लिये संयुक्त राष्ट्र 60.6 डॉलर की मदद इकट्ठा करेगा. अफगानिस्तान के लोगों के लिये 60.6 करोड़ डॉलर की मदद का ऐलान करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि इससे पहले भी तालिबान के कब्जे के बाद ये लोग सबसे बुरे संकट की चपेट में थे.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



