
Afghanistan Taliban Crisis: कानपुर में सिख समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, जानें क्या है वजह
ABP News
Afghanistan Taliban Crisis: अफगानिस्तान से सिख धर्म के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को अफगानिस्तान से हिंदुस्तान लाने के बाद सिख समुदाय ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है.
Afghanistan Taliban Crisis: तालीबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. लोग अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में जुटे हुए हैं. ऐसे में भारत सरकार ने अपने नागरिकों और उनके धार्मिक ग्रंथों को सुरक्षित वहां से निकाल कर एक बड़ा संदेश दिया है. गुरु ग्रंथ साहिब को अफगानिस्तान से हिंदुस्तान लाने पर सिख समुदाय ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है. आज इसे लेकर कानपुर (Kanpur) में शुकराने की अरदास की गई. सिख धर्म के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरुप को अफगानिस्तान से हिंदुस्तान लाने के बाद सिख समुदाय ने भारत सरकार की जमकर तारीफ की है. कानपुर में आज विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जय-जय कार की गई. सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे में जुटे. उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को अफगानिस्तान से हिंदुस्तान लाकर दिल्ली के गुरुद्वारों में सुरक्षित रखवाया है वह काबिले तारीफ काम है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











