
Afghanistan: Taliban का लोगों के साथ क्रूरता का सिलसिला शुरू, शख्स के मुंह पर डामर डालकर किया ऐसा
Zee News
Islamic Sharia Law In Afghanistan: अफगानिस्तान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है. आतंकी हर जगह अपनी मनमानी कर रहे हैं और लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं.
काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के सत्ता पर काबिज होने से जिस बात का डर था, अब वही होना शुरू हो गया है. यहां कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. आतंकी किसी को भी घर से निकालकर पीटने लगते हैं और निशाना बनाते हैं. राजधानी काबुल (Kabul) में भी एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही किया गया. द सन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, काबुल में तालिबान के आतंकियों ने एक शख्स को पकड़कर जमकर पीटा और बाद में उसके मुंह पर डामर पोत दिया. इसके बाद उन्होंने पीड़ित शख्स की परेड करवाई. शख्स पर आरोप था कि उसने चोरी की थी. इस दौरान शख्स को सड़क के किनारे हाथ ऊपर करके बैठने के लिए भी कहा गया. फिर एक आंतकी ने पीड़ित के ऊपर रॉकेट लॉन्चर भी तान दिया.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



