
Afghanistan News: इस्लामिक स्टेट के ठिकाने पर हमला करने का तालिबान ने किया दावा
ABP News
Afghanistan News: मध्य अगस्त में अफगानिस्तान को नियंत्रण में लेने के बाद से आईएस द्वारा तालिबान सदस्यों को निशाना बनाकर हमला करने की घटनाओं में इजाफा हुआ है.
Afghanistan News: तालिबान लड़ाकों ने शुक्रवार को राजधानी काबुल के उत्तर में स्थित इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के ठिकाने पर हमला किया. तालिबान के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. मध्य अगस्त में अफगानिस्तान को नियंत्रण में लेने के बाद से आईएस द्वारा तालिबान सदस्यों को निशाना बनाकर हमला करने की घटनाओं में इजाफा हुआ है. दोनों समूह लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी हैं.
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि परवान प्रांत के चरकारी शहर में तालिबान लड़ाकों ने यह हमला किया. हालांकि, उन्होंने छापेमारी के संबंध में अधिक विवरण नहीं दिया और ना ही उनके बयान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि की जा सकी है. करीमी ने कहा कि तालिबान के वाहन को निशाना बनाकर हमले करने की घटना से जुड़े आईएस के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि दोनों सदस्यों से पूछताछ के बाद आईएस के ठिकाने का पता लगाया जा सका.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












