
Afghanistan: हेलमंद सूबे पर Taliban का कब्जा, Britain ने कहा- Al Qaeda की होगी वापसी
Zee News
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस (Ben Wallace) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान सिविल वॉर की तरफ बढ़ रहा है, और अल कायदा संभवत: वापसी करेगा.
लंदन: ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस (Ben Wallace) ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान सिविल वॉर की तरफ बढ़ रहा है और क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ने के साथ आतंकवादी संगठन अल-कायदा (Al-Qaeda) संभवत: फिर से वापसी करेगा. यह बात उन्होंने तब बोली जब वे अफगानिस्तान में बचे ब्रिटेन के बाकी सैनिकों की सुरक्षित वापसी के लिए करीब 600 अतिरिक्त सैनिकों को भेजने के सरकार के फैसले के बारे में ब्रिटेन के मीडिया संस्थानों को जानकारी दे रहे थे. वालेस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम गृह युद्ध (Civil War) की तरफ बढ़ रहे हैं.’ उन्होंने अफगानिस्तान से मई महीने से अमेरिका द्वारा सैनिकों की वापसी का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे इस बात की बहुत चिंता है कि असफल देश इस तरह के लोगों के पनपने का केंद्र बन रहे हैं, निश्चित रूप से मैं चिंतित हूं. इसलिए मैंने कहा था कि मुझे लगता है कि यह सही समय नहीं था.' बताते चलें ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि काबुल में ब्रिटिश दूतावास में काम कर रहे कर्मियों की संख्या कम कर दी गई है और केवल जरूरी सेवाएं दी जा रही हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



