
Afghanistan से निकलने के लिए लाइन में लगे दिखे पूर्व आर्मी चीफ, कुछ ही दिन पहले हटाया था गनी ने
Zee News
हजारों अफगानियों (Afghans) की तरह देश के पूर्व आर्मी चीफ (Former Army Chief) भी देश से निकलने की तैयारी में हैं. काबुल एयरपोर्ट (Kabul Airport) पर एक लाइन में लगे अहमदजई की एक फोटो सामने आई है.
काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) की आबादी संकट में है. तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद अफगानियों की जान बचाने के लिए कई देश उन्हें वहां से निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं. इसी बीच पता चला है कि अफगानिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख (Former Army Chief) वली मुहम्मद अहमदजई (Wali Muhammad Ahmadzai) काबुल हवाई अड्डे पर एक लाइन में खड़े देखे गए हैं. वे देश छोड़ने के लिए इस लाइन में खड़े हुए थे. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि वे अफगानिस्तान छोड़कर कहां जा रहे हैं. Former Afghan Army Chief Wali Muhammad Ahmadzai is standing in line at Airport to leave the country.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



