
Afghanistan के हाल पर फूटा Pop Star का गुस्सा: PAK-US पर साधा निशाना, ‘दोस्त’ के रूप में India की जमकर तारीफ
Zee News
अफगानिस्तान की पॉप स्टार आर्यना सईद अपने मुल्क के हाल के लिए पाकिस्तान को दोषी मानती हैं. साथ ही उन्हें लगता है कि राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश को मुश्किल वक्त में अकेला छोड़कर अच्छा नहीं किया. सईद की नजर में अमेरिका भी कुछ हद तक कुसूरवार है, जिसने अचानक ही वापसी का फैसला कर लिया.
काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) की सबसे बड़ी पॉप स्टार आर्यना सईद (Aryana Sayeed) ने अपने मुल्क के हाल के लिए पाकिस्तान (Pakistan) को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति अशरफ गनी की भी आलोचना की है. सईद उन खुशकिस्मत लोगों में शामिल हैं, जो हिंसाग्रस्त अफगानिस्तान छोड़ने में सफल रहे. तालिबान के चंगुल से बचकर निकलीं पॉप स्टार ने भारत की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा एक दोस्त की भूमिका निभाई है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में आर्यना सईद (Aryana Sayeed) ने कहा कि मैं राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) से काफी नाराज हूं कि वह इस तरह देश छोड़कर भाग गए और कुछ पाकिस्तानियों के हाथों में अपना मुल्क सौंप गए. उन्होंने हमारे देश के लोगों को नीचा दिखाया है. हमारी सेना को छोटा महसूस कराया है. हम कैसे बिना किसी लीडर के लड़ाई कर सकते हैं? उन्होंने आगे कहा, ‘15 अगस्त के दिन जब लोग अफगानिस्तान छोड़ रहे थे, राष्ट्रपति लोगों को स्पीच दे रहे थे और वादा कर रहे थे कि वह उनके साथ खड़े हैं, लेकिन कुछ ही घंटों में वह गायब हो गए’.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



