
Afganistan: Kabul Airport के पास हुआ भीषण बम ब्लास्ट, अमेरिका ने की पुष्टि
Zee News
अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट के पास बड़े बम धमाके की खबर है. अमेरिका ने इस विस्फोट की पुष्टि की है. फिलहाल धमाके से नुकसान की डिटेल सामने नहीं आई है.
काबुल: अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट के पास बड़े बम धमाके की खबर है. अमेरिका ने इस विस्फोट की पुष्टि की है. फिलहाल धमाके से नुकसान की डिटेल सामने नहीं आई है. We can confirm an explosion outside Kabul airport. Casualties are unclear at this time. We will provide additional details when we can. अफगान मीडिया के मुताबिक यह बम विस्फोट काबुल एयरपोर्ट के Abbey Gate के पास हुआ है. अमेरिका ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, 'हम काबुल एयरपोर्ट के पास इस विस्फोट की पुष्टि करते हैं. फिलहाल घटना में हताहतों के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है. डिटेल मिलने पर इसकी सूचना सबके साथ शेयर की जाएगी.' — John Kirby (@PentagonPresSec)
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



