
Adhir Ranjan Attacks Sibal: 'ये सारे एहसान फरामोश', देखें कपिल सिब्बल पर अधीर रंजन का तीखा वार
AajTak
पांच राज्यों में हार के बाद कांग्रेस के अंदर नेताओं की बेचैनी बढ़ती जा रही है. एक धड़ा खुलकर कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की वकालत कर रहा है. इनमें ही कपिल सिब्बल भी शामिल हैं और अपने ताजा बयान को लेकर चर्चा में हैं. कांग्रेस पार्टी पर अपने एक बयान को लेकर कपिल सिब्बल अब अपने पार्टी नेताओं के ही निशाने पर आ गए हैं. अधीर रंजन चौधरी ने तो कपिल सिब्बल को एहसान फरामोश तक कह डाला है. सीनियर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा था कि गांधी परिवार के लोगों को अब साइड होकर दूसरे नेताओं को नेतृत्व का मौका देना चाहिए. देखिए अधीर रंजन चौधरी से खास बातचीत.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










