
ACP के बेटे की हत्या का मामला, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कार भी जब्त की
AajTak
दिल्ली पुलिस के एक एसीपी के बेटे की उसके दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. उससे पूछताछ के आधार पर अब दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. एसीपी के बेटे का शव भी बरामद कर लिया गया है और आरोपियों के पास से उसकी कार भी जब्त कर ली गई है.
दिल्ली पुलिस के एक एसीपी के वकील बेटे की हत्या मामले की जांच चल रही है. वकील के दोस्तों ने ही कर्ज ना चुकाने को लेकर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी थी. इस केस में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन दूसरा फरार था. अब दिल्ली पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो कि हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि रविवार को विकास नाम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने पीड़ित वकील के शव को भी बरामद कर लिया है. उसका शव हरियाणा में समल्खा के पास नहर से बरामद किया गया है. इस मामले की जांच पुलिस अभी भी कर रही है. मामला कर्ज का था और नहीं चुकाने की वजह से उसके दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी.
ये भी पढें- ACP के वकील बेटे की हत्या, आरोपी दोस्तों ने नहर में फेंका शव
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस में दी गई शिकायत में कहा गया है कि वकील लक्ष्य चौहान अपने दोस्तों के साथ हरियाणा एक शादी में गया था लेकिन वापस नहीं लौटा. वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हत्या में शामिल अभिषेक नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. बाद में उसने पूछताछ के बाद विकास का नाम कबूल किया.
हरियाणा के सोनीपत गए थे शादी में

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









