
ACB ने तीन लाख की रिश्वत लेते अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा, अफसरों को देखकर बैग छोड़कर सड़क पर भागा, पीछे करके किया गिरफ्तार
AajTak
आरोपी अधिकारी ने एक शख्स के खिलाफ दर्ज केस में उसकी मदद करने थी और इस मदद के बदले उसने रिश्वत की मांग की थी. शुरुआत में आरोपी अधिकारी ने 15 लाख रुपये की मांग की थी. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.
हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने अपने एक अधिकारी को तीन लाख रुपये की रिश्वित लेते रंगे पकड़ा. एसीबी ने आरोपी अधिकारी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की है.
कहा जा रहा है कि आरोपी अधिकारी हैदराबाद पुलिस के सेंट्रल क्राइम स्टेशन (सीसीएस) में कार्यरत है. सी सुधाकर नाम के इस अधिकारी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब इसे रिश्वत की रकम दी गई.
एसीबी ने बताया कि रिश्वत की ये रकम आरोपी अधिकारी के बैग से बरामद की गई. एसीबी का कहना है कि अधिकारी अपने ड्यूटी ईमानदारी के साथ नहीं निभा रहा था.
आरोपी अधिकारी को जब इस बात की भनक लगी की एसीबी को इस रिश्वत के बारे में पता चल गया है तो उसने बैग मौके पर ही छोड़कर सड़क पर दौड़ना शुरू कर दिया. एसीबी अधिकारियों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया.
बता दें कि आरोपी अधिकारी ने एक शख्स के खिलाफ दर्ज केस में उसकी मदद करने के बदले रिश्वत की मांग की थी. शुरुआत में आरोपी अधिकारी ने 15 लाख रुपये की मांग की थी. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








