
AC कोच के टॉयलेट में मिला 5 साल के बच्चे का शव... मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस में मचा हड़कंप
AajTak
मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के AC कोच के बाथरूम में कूड़ेदान के अंदर पांच साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्ची को पहले किडनैप किया गया था. इसमें उसका ही मौसेरा भाई शामिल था. यह मामला सामने आने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.
मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के AC कोच के बाथरूम में कूड़ेदान के अंदर पांच साल के बच्चे का शव मिला है. जब इस बारे में जानकारी हुई तो ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सूचना रेलवे अफसरों को दी गई. अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने ट्रेन के बाथरूम से बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, बच्चे का शव LTT कुशी नगर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22537 के AC कोच B2 के बाथरूम में कूड़ेदान के अंदर मिला है. बच्चे की उम्र करीब पांच साल बताई जा रही है. दरअसल, ट्रेन के AC कोच B2 के बाथरूम में कूड़ेदान रखा था. इसमें बच्चे का शव था. जब लोगों ने देखा तो वे सन्न रह गए. तुरंत इस मामले की जानकारी रेलवे पुलिस व प्रशासन को दी गई.
इस मामले की खबर मिलते ही रेलवे के अफसर व पुलिस मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. इस बारे में जब ट्रेन में सवार यात्रियों को पता चला तो सनसनी फैल गई. पुलिस ने ट्रेन के बाथरूम से बच्चे का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शुरुआती जांच में पता चला कि बच्चे को पहले कहीं से किडनैप किया गया था.
यह भी पढ़ें: पति से तलाक, इरफान संग लिव-इन रिलेशनशिप, अब फंदे पर लटका मिला शव... झांसी में ब्यूटीशियन मीनू की मौत
बच्चे का अपहरण उसके ही रिश्तेदार ने किया था. पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है. शुरुआती सुरागों से यह पता चला है कि बच्चे का मौसेरे भाई इस किडनैप में शामिल था. पुलिस ने घटनास्थल पर संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि अपहरण और हत्या के दोनों पहलुओं पर पूरी जांच की जा रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








