
AC की तरह दीवार पर टंग जाएगा ये Room Heater, 6 हजार रुपये है कीमत
AajTak
Wall Heater For Room: रूम हीटर कई बार हादसे की वजह बन जाते हैं. खासकर अगर घर में बच्चे हों, तो सावधानी ज्यादा रखनी होती है. ऐसे में एक बेहतर ऑप्शन वॉल माउंट रूम हीटर है, जिसे आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं. ये हीटर एसी की तरह आपकी दीवार पर टंग सकता है और इसे आप रिमोट से यूज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
सर्दी के आते ही लोग रूम हीटर यूज करना शुरू कर देते हैं. वैसे तो रूम हीटर को लेकर लोगों के तमाम तरह के सवाल रहते हैं. मसलन कौन सा रूम हीटर खरीदना चाहिए. क्या ऑयल हीटर बेहतर है या फिर ब्लोअर खरीदना चाहिए? खैर इस विषय पर किसी और आर्टिकल में चर्चा करेंगे.
अभी हम एक प्रोडक्ट की चर्चा कर रहे हैं, जो वास्तव में एक रूम हीटर है, लेकिन किसी AC की तरह दीवार पर टांगा जा सकता है. आपने लगभग सभी रूम हीटर्स को फर्श पर या किसी दूसरी जगह पर रखे देखा होगा. जिसे लेकर कई बार हादसा होने का डर सता रहा होता है.
खासकर उन लोगों के घरों में जहां छोटे बच्चे हैं. पैरेंट्स को हमेशा डर बना रहता है कि कहीं बच्चा हीटर को टच ना कर दे. ऐसे में वॉल माउंट हीटर एक अच्छा ऑप्शन है. वैसे आपने इस तरह के हीटर के बारे में कम ही सुना होगा, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई ऑप्शन मिल सकते हैं. ऐसे ही एक ऑप्शन पर हम चर्चा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- इंटरनेट की स्लो स्पीड से हैं परेशान? सेटिंग्स में करें ये बदलाव, फोन होगा सुपर फास्ट
Amazon पर आपको वॉल माउंट रूम हीटर मिल जाएगा. इसकी कीमत लगभग 6 हजार रुपये से शुरू होती है. इसे आप एयर कंडीशनर के इन-डोर यूनिट की तरह दीवार पर टांग सकते हैं. 6 हजार रुपये में आपको 2000W के आउटपुट वाला रूम हीटर मिलेगा, जिसका वजन लगभग 4 किलोग्राम है.
इसमें क्लियर और ब्राइट LED डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर आपको टेम्परेचर और सेटिंग से जुड़े दूसरे ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 8 घंटे तक का टाइमर सेट करने का फीचर भी मिलता है. इस फीचर की मदद से हीटर रूम को गर्म करना शुरू करेगा और एक निश्चित टेम्परेचर पर पहुंचने के बाद खुद-ब-खुद बंद हो जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










