
ABP C-Voter Survey: सीएम योगी के चुनावी मैदान में उतरने से अखिलेश यादव पर भी बनेगा चुनाव लड़ने का दबाव? सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे
ABP News
UP Election 2022: सर्वे में लोगों से पूछा गया कि, क्या सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने से अखिलेश यादव पर भी चुनाव लड़ने का दबाव बनेगा?
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए तमाम पार्टियां अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही हैं. इस बार कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं, जिनमें एक नाम खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है. जो गोरखपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. सीएम योगी के बाद अब अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें तेज हैं. इसी पर एबीपी-सी वोटर के सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया.
ज्यादातर लोगों ने माना - अखिलेश पर बनेगा दबावसर्वे में लोगों से पूछा गया कि, क्या सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने से अखिलेश यादव पर भी चुनाव लड़ने का दबाव बनेगा? इस पर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए. क्योंकि ज्यादातर लोगों ने कहा कि इससे अखिलेश यादव पर जरूर दबाव बनेगा. कुल 48 फीसदी लोगों की ये राय थी. वहीं 33 फीसदी लोग ऐसे थे, जिन्होंने कहा कि योगी के चुनाव लड़ने से अखिलेश पर कोई दबाव नहीं बनेगा. 19 फीसदी लोग ऐसे थे, जिन्होंने पता नहीं में जवाब दिया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












