
AAP सांसद संजय सिंह ने जेल में रखा व्रत, पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया ये मैसेज
AajTak
AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज जेल में व्रत रखा. साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि भारत माता के करोड़ों बेटे-बेटियां बेरोजगारी के दल-दल में फंसे हैं. प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करके सरकार ने युवाओं को धोखा दिया है. साथ ही कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत 109वें स्थान पर है.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जेल के अंदर 'भारत माता' की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपवास रखा. आम आदमी पार्टी ने बताया कि संजय सिंह ने जेल से भारत माता की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया है. संजय सिंह के व्रत प्रदर्शन के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हर शुक्रवार को सभी जिलों में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर AAP कार्यकर्ताओं ने उपवास का ऐलान किया है.
वहीं, संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने भी सांसद आवास पर उपवास रख संजय सिंह की ED द्वारा गिरफ़्तारी का विरोध किया. उन्होंने कहा कि आज जेल में संजय सिंह उपवास हैं और उनके आह्वान पर तानाशाही के ख़िलाफ़ और लोकतंत्र बचाने के लिए भारत माता की प्रतिमा के सामने साथियों के साथ उपवास किया. भारत माता सभी को शक्ति प्रदान करें, ये उपवास हर शुक्रवार जारी रहेगा.
संजय सिंह ने इन संकल्प का किया ऐलान
1. भारत माता के करोड़ों बेटे-बेटियां बेरोजगारी के दल-दल में फंसे हैं. प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करके सरकार ने युवाओं को धोखा दिया है. आइए हम सब व्रत रखकर युवाओं के रोजगार की आवाज मजबूत करने का संकल्प लें.
2. अग्निवीर योजना लाकर भारत माता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया. देश की वीर सेना को कमज़ोर किया गया, रक्षा बजट का 65000 करोड़ खर्च नहीं किया गया. आइए व्रत रखकर हम पहले की तरह सेना की भर्ती बहाल करने का और राष्ट्र के लिए युवाओं के बलिदान की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें.
3. देश की सीमा में चीन घुसपैठ कर रहा है. हमारे 20 जवानों की शहादत हुई, आए दिन कश्मीर में हमारे वीर जवान शहीद हो रहे हैं और हमारी सरकार चीन के साथ लाखों-करोड़ का व्यापार बढ़ा रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








