
AAP ने संजीव झा को बनाया चीफ व्हिप, मुकेश अहलावत बने उपनेता
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी से मिली करारी हार के बाद AAP में संगठनात्मक बदलाव का दौर जारी है. संजीव झा, मुकेश अहलावत और जरनैल सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. तो दूसरी ओर पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल इन दिनों गुजरात में पार्टी का जनाधार मजबूत करने में जुटे हैं.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़े संगठनात्मक बदलाव किए हैं. AAP ने बुधवार को पार्टी संगठन में बड़े फेरबदल करते हुए 3 शीर्ष नेताओं की नई नियुक्तियां की घोषणा की है. संजीव झा, मुकेश अहलावत और जरनैल सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.
AAP ने क्या किए बदलाव?
AAP ने संजीव झा को दिल्ली विधानसभा में चीफ व्हिप नियुक्त किया है. संजीव बुराड़ी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. 2020 के बाद से उन्होंने दिल्ली की राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई है.
मुकेश अहलावत को आप विधायक दल का उपनेता नियुक्त किया गया है. अहलावत सुल्तानपुर सीट से विधायक हैं. जब आतिशी ने सीएम के रूप में शपथ लिया था तो उनके साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली थी. जिनमें से चार पुराने चेहरे थे. एक नया चेहरा जो थे वो अहलावत थे.
जरनैल सिंह को विधायक दल का महासचिव नियुक्त किया गया है. जरनैल तिलक नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं. वो 2013 से लगातार इस सीट से जीतते आ रहे हैं. 2011 के अन्न आंदोलन में जरनैल ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ी.
यह भी पढ़ें: गुजरात में AAP को मजबूत करने में जुटे केजरीवाल, प्रदेश की टीम के साथ की अहम बैठक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








