
AAP ने केजरीवाल के लिए मांगा सरकारी आवास, राघव चड्ढा बोले- ये नियमों के मुताबिक
AajTak
आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की हैं. AAP नेता राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग के नियम का हवाला देते हुए केजरीवाल के लिए आवास मांगा है. उन्होंने कहा है कि बिना देरी किये राष्ट्रीय पार्टी AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास देना चाहिए.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की हैं. AAP नेता राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग के नियम का हवाला देते हुए केजरीवाल के लिए आवास मांगा है. उन्होंने कहा है कि बिना देरी किये राष्ट्रीय पार्टी AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास देना चाहिए.
राघव चड्ढा ने कहा,'चुनाव आयोग के नियमों के तहत किसी भी राष्ट्रीय पार्टी को दो साधन दिए जाते हैं. जिसमें पहले नंबर पर राष्ट्रीय कार्यालय है. इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को सरकारी आवास भी दिया जाता है. इसलिए हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास मिले.'
पहले गाजियाबाद के कौशांबी में रहते थे केजरीवाल
दिसंबर 2013 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने से पहले केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे. मुख्यमंत्री के तौर पर वे मध्य दिल्ली के तिलक लेन स्थित घर में रहे. फरवरी 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के भारी बहुमत के साथ सत्ता में आने के बाद वे उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास में रहने चले गए.
कल दिल्ली के नए सीएम की शपथ ले सकती हैं आतिशी
बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. आम आदमी पार्टी के विधायक दल ने केजरीवाल के इस्तीफे के बाद उनकी जगह आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना था. केजरीवाल ने अपना इस्तीफा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दिया था. इसके साथ आतिशी ने एलजी को नई सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली चिट्ठी भी सौंपी थी. इस्तीफे और चिट्ठी को उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेज दिया था. हालांकि, आतिशी ने शपथ ग्रहण के लिए कोई तारीख नहीं मांगी थी, लेकिन दिल्ली के उपराज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख 21 सितंबर प्रस्तावित की थी. यानी कल आतिशी दिल्ली के नए सीएम के तौर पर शपथ ले सकती हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








