
AAP के 'खामोश' सांसदों से बेहतर होते कुमार विश्वास जैसे पुराने साथी, क्या केजरीवाल को खल रही होगी चूक?
AajTak
अरविंद केजरीवाल जेल जाने के बाद अकेले पड़ गये लगते हैं. आम आदमी पार्टी के गिने चुने नेता उनके बचाव में मोर्चे पर खड़े दिखाई पड़ रहे हैं. सबसे ताज्जुब की बात तो 7 सांसदों की चुप्पी है - क्या ऐसे वक्त में अरविंद केजरीवाल को कुमार विश्वास, आशुतोष और योगेंद्र यादव जैसे पुराने साथियों की याद आ रही होगी?
तन्हाई ऐसी बला है, जो अपनों की बहुत याद दिलाती है. क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी ऐसी ही हालत हो रही होगी?
अरविंद केजरीवाल के जेल चले जाने के बाद आम आदमी पार्टी की हालत बहुत खराब हो गई है - और सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि ऐसे नाजुक दौर में बड़े ही कम लोग अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े दिखाई भी दे रहे हैं.
जेल जाने बाद जिस तरह अरविंद केजरीवाल अकेले पड़ गये हैं, वो खुद उनके लिए ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के लिए भी खतरनाक है. आम आदमी पार्टी अभी ऐसी स्थिति में नहीं पहुंच सकी है जो अपने बूते मैदान में टिकी रह सके - आम आदमी पार्टी को कदम कदम पर अरविंद केजरीवाल के नाम की सख्त जरूरत है.
लेकिन बड़ा सवाल ये है कि ऐसी चीजों के लिए इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
अव्वल तो जीवन में भी सही फैसले लेने जरूरी होते हैं, लेकिन राजनीति में तो जैसे सावधानी हटी और दुर्घटना घटी वाली स्थिति हमेशा ही बनी रहती है. देखा जाये तो अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में बड़ी ही रफ-ड्राइविंग की है - कुछ कुछ वैसी ही जैसी एक्शन फिल्मों में देखने को मिलती है.
फिल्मों में आपने देखा होगा कि कैसे हीरो और विलेन रास्ते की चीजों को रौंदते हुए आगे बढ़ते हैं. निश्चित तौर पर ये दिखाने की कोशिश होती है कि सामानों का ही नुकसान हो, लोगों को नहीं - लेकिन ये तो नहीं मालूम कि अरविंद केजरीवाल किस विलेन का पीछा कर रहे थे, लेकिन ये तो समझ आ ही गया कि रास्ता वो बहुत जल्दी भटक गये.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









