
'AAP की लहर थी, बीजेपी उसमें बह जाती...', MCD चुनाव टलने से नाराज केजरीवाल
AajTak
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बंपर जीत हासिल की है. कल आये विधानसभा चुनावों में आप ने कांग्रेस को करारी हार देते हुए रिकॉर्ड जीत दर्ज कराई है. कयास लगाए जा रहे थे कि इसका असर दिल्ली में होने वाले MCD चुनाव पर भी पड़ेंगे लेकिन चुनाव टाल दिए गए हैं. इस बात से बेहद नाराज केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जानते हैं कि अभी आप की लहर है और उसमें बीजेपी बह जाती इसलिए उन्होंने पत्र लिखकर चुनाव आयोग से MCD चुनाव टालने के लिए कहा. दिल्ली सीएम ने कहा कि इस तरह दबाव डालने से चुनाव आयोग कमजोर होगा. देखें ये वीडियो.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









