
AAP का LG पर वार, सौरभ भारद्वाज बोले- खादी का चेयरमैन रहते पहुंचाया बेटी को फायदा!
AajTak
आम आदमी पार्टी और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच छिड़ी सियासी जंग में नया मोड़ आया है. पार्टी के विधायक और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर आरोप लगाया है कि जब वो खादी इंडिया के चेयरमैन थे, तो उन्होंने नियमों से परे जाकर बेटी को फायदा पहुंचाने का काम किया.
दिल्ली के सियासी दंगल में लगातार चित्त और पट का खेल चल रहा है. एक वार अगर उपराज्यपाल (LG) की ओर से हो रहा है, तो उस पर पलटवार आम आदमी पार्टी (AAP) कर रही है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने एलजी विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘‘...कल एक न्यूज पोर्टल पर खबर छपी है. इसमें कहा गया है कि विनय सक्सेना के KVIC (खादी ग्रामोद्योग आयोग) का चेयरमैन रहते हुए खादी इंडिया लाउंज के बोर्ड डिजाइनर उनकी बेटी का भी नाम लिखा है. जबकि खादी इंडिया का नियम कहता है कि इस संस्थान में किसी पद पर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के किसी भी अन्य व्यक्ति या उस कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट नहीं दे सकता, जिसमें उसके परिवार का कोई सदस्य हो. जबकि वीके सक्सेना ने लाउंज को डिजाइन करने का काम अपनी बेटी को दे दिया.’’
अब इस मुद्दे पर उपराज्यपाल कार्यालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से स्पष्टीकरण आ रहा है. ये ठीक बात नहीं है. उन्हें इस मामले में व्यक्तिगत तौर पर जवाब देना चाहिए. वहीं खादी इंडिया में डिजाइनर का कॉन्ट्रैक्ट देने के काम के लिए एक तय प्रक्रिया है, लेकिन उस प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ. अगर उस प्रक्रिया का पालन हुआ होता, तो भी वे अपनी बेटी को यह काम नहीं दे सकते थे.
सौरभ भारद्वाज ने कहा-उपराज्यपाल को सामने आकर इसका जवाब देना चाहिए. वे कह रहे हैं कि यह प्रो-बोनो था, अगर ऐसा था तो भी सेलेक्शन प्रोसीजर का पालन करना होगा. मैं कम्प्यूटर इंजीनियर हूं, अगर मैं प्रधानमंत्री से कहूं कि सेंट्रल विस्टा का आईटी कंसल्ट मुझे बना दीजिए और वहां लिखवा दीजिए कि यह काम मैंने किया है. इसके लिए केन्द्र सरकार बिल्कुल तैयार नहीं होगी.
उन्होंने कहा कि जैसे मनीष सिसोदिया ने आगे आकर आरोपों की जांच का स्वागत किया, उसी तरह वी.के. सक्सेना को भी आगे आकर इस मामले में जांच का स्वागत करना चाहिए.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









