
Aaj Tak Ukraine Ground Report: यूक्रेन की सेना में शामिल हुए आम नागरिक, आजतक की कीव से ग्रांउड रिपोर्ट
AajTak
जंग के चौथे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी फौज ने कब्जे का दावा किया है वहीं खारखीव में रूसी सेना के घुसने की खबर है. बीती रात कीव पर रॉकेट और मिसाइल हमले होते रहे. कीव से 40 किलोमीटर दूर पेट्रोलियम बेस पर हमले के बाद से आग की लपटें उठ रही हैं. यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई का दावा किया है. यूक्रेन के आम नागरिकों ने अब अपने देश की रक्षा के लिए हथियार उठा लिए हैं. अगर रूसी आर्मी यहां घुस जाती है तो ये सभी उनका डट कर सामना करेंगे. आजतक लगातार ग्रांउड जीरो से पूरी अपडेट दे रहा है. आजतक से राजेश पवार ने वहां के लोगों से खास बातचीत की. लोगों ने बताया कि वे रूसी सेना का सामना करने तैयार हैं. देखें ये ग्रांउड रिपोर्ट.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










